DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

वैध विवाह का पंजीयन आवश्यक है, उस के पंजीयन से इन्कार नहीें किया जा सकता।

Hindu Marriage1समस्या-
जितेन्द्र ने कोटा, राजस्थान से पूछा है-

मैं ने पिछले माह मन्दिर में विवाह किया है। इस में मरे परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित थे किन्तु मेरी पत्नी का कोई परिजन सम्मिलित नहीं था। हम दोनों वयस्क हैं और आपसी सहमति से विवाह किया है। क्या हमारे विवाह का पंजीयन नगर पालिका/ नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीयक के यहाँ हो सकता है?

समाधान-

प्र त्येक वैध विवाह का पंजीयन आवश्यक है और उस का पंजीयन किए जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता। यदि आप का विवाह वैध है तो आप के विवाह का पंजीयन हो सकता है। इस के लिए विवाह के साक्षियों के शपथ पत्र व जिस पंडित ने आप का विवाह संपन्न कराया है उस का प्रमाण पत्र, आप दोनों के फोटो, विवाह के फोटो तथा कुछ अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है। जिस के बारे में आप को नगर निगम के विवाह पंजीयन कार्यालय में जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप नगर निगम से यह जानकारी प्राप्त करें और सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करें।

Print Friendly, PDF & Email
4 Comments