DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

माँ के पूर्व पति की संपति में हिस्सा।

 

समस्या-

ब कोई विधवा स्त्री अपने पति की मृत्यु के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर लेती है, तो क्या दूसरे पति से जन्मे बच्चे उस स्त्री के पहले पति की संपति में हिस्सा ले सकते हैं? क्या उस पहले पति के लड़के को उस स्त्री के दूसरे पति से जन्मे लड़के को हिस्सा देना पडेगा?

-विजय कुमार, ग्राम दरौली, जिला, सिवान (बिहार)

समाधान-

कोई भी स्त्री विधवा तब होती है जब उस के पति की मृत्यु हो जाए। मृत्यु के साथ ही उस के पति की संपत्ति का उत्तराधिकार तय हो जाता है। यदि उस के पति के एक पुत्र था तो दो उत्तराधिकारी हुए एक पुत्र और दूसरा पत्नी। इस तरह मृत व्यक्ति की संपत्ति में दो लोग हिस्सेदार हो गए।

विधवा स्त्री ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया। उसके वहा और संतानें हो गयीं। उन संतानों का अपनी माँ के पूर्व पति की संपत्ति के उस हिस्से पर कोई अधिकार नहीं है जो उन के सौतेले भाई का है। लेकिन उन की माँ को जो आधा हिस्सा मिला है उस पर उस की मृत्य के उपरान्त पूर्व पति व दूसरे पति से उत्पन्न सभी संतानों को समान उत्तराधिकार मिलेगा।

आप ने अपनी समस्या न पूछ कर केवल एक कानूनी प्रश्न पूछा है। हम आम तौर पर ऐसे प्रश्नों का उत्तर नहीं देते। लेकिन इस तरह की भ्रान्तियों को दूर करने के लिए हम उत्तर दे रहे हैं। सभी पाठको से अनुरोध है कि हमें समस्या भेजें तो हम समाधान कर पाएंगे। कानूनी प्रश्नों का जवाब पाने के लिए किसी दूसरे साधन का उपयोग करें या फिर खुद कानून का अध्ययन करें।

Print Friendly, PDF & Email