तीसरा खंबा

किसी को जबरन विवाह के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

marriageसमस्या-

अयोध्या फैजाबाद, उत्तरप्रदेश से रोहित शर्मा ने पूछा है-

मेरा एक लड़की के साथ चार साल से रिश्ता था। उस ने मुझ से विवाह करने का वादा किया था। हमारा एक दूसरे के घरों पर आना जाना भी था। लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रही है और शादी के लिए शर्त रख रही है। इस रिश्ते के बारे में हम दोनों के मित्र और कालेज के सभी लोग जानते हैं। हम दोनों के साथ में चित्र भी हैं। मैं ने उस के संबंध के कारण उस के घर वालों के लिए बहुत कुछ किया है। वह मेरे घर पर भी रहती थी लेकिन अब अपने घर चली गई है। पहले वह होस्टल में रहती थी फिर मैं ने उसे रूम दिलवाया। अब आप बताइये इस विषय में क्या कानूनी कार्यवाही कर सकता हूँ जिस से मेरी उस से शादी हो जाए?

समाधान-

रोहित जी, इस तरह की समस्याएँ लड़कियों की ओर से तो मेरे सामने पहले आती रही हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं सुना कि किसी लड़के को ऐसी समस्या हुई हो।

किसी लड़की या लड़के को जबरन विवाह करने को बाध्य नहीं किया जा सकता। विवाह तो दो वयस्क और विवाह योग्य व्यक्तियों के बीच उन की इच्छा से होता है। यदि उस लड़की ने आप से विवाह करने से मना कर दिया है या विवाह के लिए कोई शर्त रख रही है तो ऐसा वह कर सकती है। आप ने उस के लिए बहुत कुछ किया हो सकता है, लेकिन वह सब आप ने अपनी इच्छा से किया। उस के कारण आप उसे विवाह के लिए बाध्य नहीं कर सकते। ऐसा कोई कानूनी उपाय नहीं कि जिस से किसी लड़की या लड़के को विवाह के लिए बाध्य किया जा सके। आप किसी से विवाह के लिए कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कर सकते।

Exit mobile version