तीसरा खंबा

कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति को किसी को भी हस्तान्तरित कर सकता है।

समस्या-

निर्मल मालवीय ने राजगढ़, मध्य प्रदेश से पूछा है-

अगर कोई पिता अपने दो लडको में से किसी एक के नाम से अपनी संपत्ति करना चाहता है तो यह सम्भव है या नहीं?

समाधान-

बिलकुल संभव है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी स्वयं की संपत्ति को किसी को भी वसीयत कर सकता है, उसे विक्रय, दान आदि प्रकार से हस्तान्तरित कर सकता है। पिता भी एक व्यक्ति है वह भी यह सब कर सकता है। यहाँ तक कि कोई पुश्तैनी/सहदायिक संपत्ति में उस का हिस्सा भी वह इसी प्रकार से वसीयत, विक्रय, दान आदि कर सकता है।

केवल जो संपत्ति पुश्तैनी /सहदायिक है उस में अपने पुत्रों, पुत्रियों के हिस्से को किसी अन्य को हस्तान्तरित नहीं कर सकता न ही वसीयत कर सकता है। कोई व्यक्ति यदि अपनी किसी संपत्ति को अपने जीवन काल में स्थानान्तरित नहीं करता है या उस की वसीयत नहीं करता है तो ही उस के उत्तराधिकारियों का उस संपत्ति में उस की मृत्यु के बाद अधिकार बनता है उस से पहले नहीं।

Exit mobile version