तीसरा खंबा

दो विवाह होने से बंटवारा कैसे हो?

Partition of propertyसमस्या-

रोशन कुमार ने दीदारगंज, पटना, बिहार से पूछा है-

मेरे चाचाजी की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, पहली पत्नी से एक संतान है, उसके बाद मेरे चाचा जी पहली पत्नी की छोटी बहन से शादी कर लिए उससे चार संतान हैं। सम्पति का बटवारा कैसे होगा कानूनी तरीके से?

समाधान-

चाचाजी की पहली पत्नी का देहान्त हो चुका है। उन के देहान्त के उपरान्त उन के स्वामित्व की जो भी संपत्ति रही होगी उस के उत्तराधिकारी उन की पहली संतान और चाचाजी स्वयं होंगे।

अब चाचाजी के  देहान्त के समय जो भी चल अचल संपत्ति होगी वह उन के उत्तराधिकारियों को प्राप्त होगी। उन में उन की दूसरी पत्नी, पहली पत्नी से एक संतान तथा दूसरी से चार संतान इस तरह कुल छह उत्तराधिकारी हुए। इन सभी छह उत्तराधिकारियों में से प्रत्येक को संपत्ति का 1/6 भाग उत्तराधिकार में प्राप्त होगा  और इसी आधार पर बंटवारा होगा।

Exit mobile version