तीसरा खंबा

पत्नी की संपत्ति में पति एक भाग उत्तराधिकार में प्राप्त करने का अधिकारी है

समस्या-

मेरी माताजी के नाम पर एक भूखंड है।  माताजी का देहान्त हो गया है। उन के बाद  परिवार में मेरे पिताजी, मैं और मेरा एक बड़ा भाई है।  बड़ा भाई अलग रहता है उस से हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं। आप बताएँ कि उक्त भूखंड का बँटवारा कैसे होगा? बड़ा भाई कहता है कि उस भूखंड पर पिताजी का कोई अधिकार नहीं है। क्या यह सही है?

-सुभाष गौतम, उत्तर प्रदेश

समाधान-

 

किसी भी हिन्दू महिला की मृत्यु हो जाने पर उस की संपत्ति के सर्वप्रथम उत्तराधिकारी उस के पुत्र, पुत्री व पति समान रूप से हैं। वे सब एक एक भाग प्राप्त करने के अधिकारी हैं। इस तरह किसी भी महिला की सम्पति में उस के पति को उत्तराधिकार प्राप्त है। आप के भाई गलत कहते हैं। आप के पिता जी को आप की माता जी की संपत्ति में उत्तराधिकार प्राप्त है तथा वे संपत्ति का एक भाग प्राप्त करने के अधिकारी हैं।

प ने बताया है कि आप दो भाई और आप के पिता आप की माता जी के उत्तराधिकारी हैं। लेकिन आप ने नहीं बताया है कि आप के कोई बहिन नहीं है। यदि आप की एक या अधिक बहिनें हैं तो वे भी एक-एक भाग प्राप्त करने की अधिकारी हैं।

स तरह आप की माताजी की संपत्ति में यदि आप के कोई बहिन नहीं है तो आप को, आप के भाई को तथा आप के पिताजी को प्रत्येक को माताजी की संपत्ति का एक तिहाई भाग प्राप्त करने का अधिकार है। यदि आप के एक बहिन है तो आप चारों को संपत्ति का एक चौथाई और दो बहिनें हैं तो प्रत्येक को पाँचवा हिस्सा प्राप्त करने का अधिकार है।

Exit mobile version