तीसरा खंबा

बच्चों के प्रमाण पत्रों को सच्चा बने रहने दें।

समस्या-

सुनील ने रोहतक हरियाणा से समस्या भेजी है कि-

मेरे सगे भाई की मृत्यु के बाद मैं ने अपने भाई की विधवा से शादी कर ली। मेरे भाई की एक बेटी है। मैं ने तहसील से गोदनामा करवा रखा है। मैं अब बेटी (भतीजी) के जन्म प्रमाण पत्र में पिता की जगह अपने भाई का नाम हटवा कर अपना नाम लिखवाना चाहता हूँ। क्या यह हो सकता है? अगर हाँ, तो जानकारी दें।

समाधान-

न्म प्रमाण पत्र जन्म की सूचना जो कि एक प्रपत्र में दी जाती है के आधार पर बनाया जाता है। जन्म दिनांक के अतिरिक्त यदि किसी सूचना में कोई त्रुटि हो गयी हो तो जन्म प्रमाण पत्र में सुधार किया जा सकता है।

प के मामले में जो सूचना जन्म प्रमाण पत्र देने के समय जन्म मृत्यु पंजीयक को दी गयी थी वह सही थी और जन्म प्रमाण पत्र भी सही बना है। बेटी के पिता आप के बड़े भाई ही थे और तब तक थे जब तक कि उन की मृत्यु के उपरान्त आप ने बेटी को गोद नहीं ले लिया था।

न्म प्रमाण पत्र जन्म के समय की स्थिति प्रदर्शित करता है। इस रूप में आप का जन्म प्रमाण पत्र सही है उसे बदलवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि किसी प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर भी दिया जाए तो गोद पत्र मिथ्या और फर्जी हो जाएगा। यदि जन्म से ही वह आप की बेटी है तो फिर आप को उसे गोद लेने की आवश्यकता ही नहीं रह जाएगी। हमें लगता है कि आप बाद में बार बार गोदनामा जरूरत पड़ने पर प्रस्तुत करने से बचना चाहते हैं। लेकिन उस से छुटकारा पाने का कोई उपाय नहीं है।

प बेटी के प्रमाण पत्रों को सच्चा बना रहने दें। वही उस के काम आएंगे।

Exit mobile version