तीसरा खंबा

विदुर होने पर दूसरे विवाह पर कोई कानूनी बाधा नहीं।

rp_arya-marriage4.jpgसमस्या-

अभय ने ग्वालियर मध्यप्रदेश से पूछा है-

मैं दूसरी शादी करना चाहता हू पत्नी का देहान्त हो गया है। मेरे दो पुत्रियाँ हैं। एक की शादी कर दी है। ससुराल वाले और बेटियाँ शादी में रोक लगा रही हैं, समाधान बताएँ।

समाधान-

प की पत्नी का देहान्त हो चुका है, अब आप विदुर हैं। आप की कोई विवाहिता पत्नी जीवित नहीं है। आप के विवाह करने में किसी तरह की कोई कानूनी बाधा नहीं है। आप दूसरा विवाह कर सकते हैं।

आप की ससुराल वाले और बेटियाँ शादी न होने देने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। उन की सोच है कि आप की नयी पत्नी आने पर जो कुछ आप की बेटियों को आप से मिल रहा है अर्थात आप का प्यार और आप की संपत्ति उसे बाँटने वाला एक और प्राणी आ जाएगा। तब विवाहित पुत्री का हो सकता है मायके में पहले जैसा स्वागत और व्यवहार न मिले।  दूसरी बेटी जो अविवाहित है उस के लिए आप अच्छा वर न ढूंढेंगे। उस के विवाह में कसर रखेंगे। विवाह होने तक आप की नयी पत्नी से उन्हें सौतेला व्यवहार मिलेगा। आप के ससुराल वालों का कद आप के परिवार में पहले जैसा न रह कर घट जाएगा।

आप की ये समस्याएँ पारिवारिक व सामाजिक है। आप इन सब को इन बिन्दुओं पर विश्वास दिलाएंगे तो ये भी आप के दूसरे विवाह के प्रति सहमत हो जाएंगे। यदि यह संभव न हो तो भी आप इन सब की अवहेलना कर के विवाह कर सकते हैं। बाद में सब अपने आप एडजस्ट हो जाता है।

Exit mobile version