तीसरा खंबा

विश्राम के बाद

मित्रों!

नमस्ते!

एक माह से अधिक समय से तीसरा खंबा निष्क्रियता के दौर में रहा। आप जानते हैं कि यह वेबसाइट दो व्यक्तियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।  हमें इस वेबसाइट पर इतने सवाल मिलते हैं कि उन सब का उत्तर दे पाना हमारी क्षमता के बाहर है। हम भी इस जीवजगत के ही प्राणी हैं जिन्हें बीच बीच में कुछ विश्राम लेना भी आवश्यक है। हम विश्राम से लौट आए हैं। हम आज से फिर उपस्थित हैं। प्रतिदिन एक समस्या का समाधान हम प्रस्तुत करते रहेंगे। जिन के समाधान संक्षेप में सुझाए जा सकते हैं उन्हें हम अपना समाधान उन के द्वारा दिए गए मेल पते पर प्रेषित कर देते हैं। अनेक लोग अपना मेल पता लिखते समय सावधानी नहीं बरतते और वह गलत हो जाता है। उन्हें इस तरह का समाधान भेजा जाना संभव नहींं होता। अनेक मित्र अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करने के बाद भी लगातार परामर्श करते रहना चाहते हैं। यह वेबसाइट के वर्तमान स्वरूप में संंभव नहीं है। लगातार परामर्श निशुल्क दिया जाना संभव नहीं है। इस के लिए तीसरा खंबा कीअलग से प्रीमियम सेवाएँ आरंभ करने की योजना है। उस पर काम जारी है। वह जल्दी ही आप के सामने होगा।

आप लोगों ने पिछले वर्षों में तीसरा खंबा को बहुत प्यार दिया है। आशा है आप का यह प्यार, स्नेह इस वेबसाइट पर बना रहेगा।

संचालक

तीसरा खंबा

Exit mobile version