DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

कष्ट के लिए खेद !

पाठकों!

पिछली 24 मार्च के उपरान्त तीसरा खंबा पर कोई आलेख प्रकाशित नहीं किया जा सका। इस के अनेक कारण रहे। पहले तो तीसरा खंबा जिस सर्वर से प्रकाशित हो रहा था, उस  पर हेकर्स का हमला हुआ। हमने बहुत प्रयत्न किए कि हैकर्स से पीछा छुड़ाया जा सके। काफी श्रम और समय व्यय करने के उपरान्त हम एक सीमा तक  इन हेकर्स से मुक्ति प्राप्त करने में समर्थ भी हुए। लेकिन हेकर्स नाम और डोमेन बदल कर पुनः पुनः प्रकट हो कर तंग करते रहे। हेकर्स के अतिरिक्त एक समस्या और भी थी कि उस सर्वर से तीसरा खंबा खुलने में समय लग रहा था। इस से पाठकों को परेशानी होती थी और हमें भी। अंततः हमने सर्वर बदलने का निर्णय लिया और सर्वर बदल दिया गया। सर्वर बदलने से हेकर्स से तो  पीछा छूटा ही साथ ही तीसरा खंबा खुलने की गति तेज भी हुई। हालांकि तीसरा खंबा के पिछले कुछ आलेख अभी तक भी डाटाबेस में वापस नहीं लौटाए जा सके हैं। पर शीघ्र ही उन्हें भी यहाँ ेले आया जाएगा।

र्वर बदलने के बाद कोशिश हुई कि तीसरा खंबा का स्वरूप यथावत रखा जाए। हम यह काम कर ही रहे थे कि अचानक कोई ऐसी समस्या हुई कि तीसरा खंबा सभी कंप्य़ूटरों पर खुल रहा था लेकिन इस के संचालक के कंप्यूटर पर उस का खोला जाना असंभव हो गया था। संचालक का कंप्यूटर जिस इन्टरनेट कनेक्शन से जुड़ा था उस से जुड़े अन्य कंप्युटरों पर भी यह नहीं खुल रहा था। सभी को जाँचने पर पता लगा कि केवल तीसरा खंबा ही नहीं अपितु जिस सर्कंर से तीसरा खंबा संचालित होता है उस से संचालित होने वाला कोई भी जाल पृष्ठ इस कंप्यूटर पर नहीं खुल रहा है। यह भी पता लगा कि कंप्यूटर में कोई समस्या नहीं है। अन्य इंटरनेट कनेक्शनों से जुड़े कंप्यूटरों पर यह खुल रहा था लेकिन वहाँ तीसरा खंबा का काम कर पाना असंभव था। इंटरनेट सेवा प्रदाता को शिकायत की गई। लेकिन सेवा प्रदाता के इंजिनियरों का काम करने का समय और तीसरा खंबा के संचालक की उपलब्धता के समय में मेल न हो सकने के कारण चार दिनों तक यह समस्या बनी रही। आज सुबह और दोपहर बाद तक इंटरनेट कनेक्शन जाँचने पर तीसरा खंबा खोला नहीं जा पा रहा था। अंततः कल साँयकाल सेवा प्रदाता के इंजिनियर और तीसरा खंबा के संचालक का मेल हुआ और इंटरनेट कनेक्शन जाँचा गया तो तीसरा खंबा आसानी से खुल रहा था। दोनों ही हैरान थे कि इतने दिन क्या समस्या थी और आज उस समस्या का अंत कैसे हुआ? काफी प्रयत्न किए जाने पर भी इस समस्या का मूल नहीं खोजा जा सका। तीसरा खंबा पर अब नया आलेख प्रस्तुत करना संभव हो गया है। हालाँकि यह मानसिक परेशानी तीसरा खंबा के संचालक और उस के तकनीशियनों को रहेगी कि आखिर इतने दिन समस्या क्यों बनी रही। यह भी चिंता का विषय रहेगा कि इस तरह की समस्या कहीं पुनः उपस्थित न हो जाए।

खैर! अंत भला सो सब भला। तीसरा खंबा का प्रयास है कि आज से ही उस पर नए आलेख प्रस्तुत कर पाना संभव हो जाए।  इस बीच तीसरा खंबा के पाठकों और उपयोगकर्ताओं को बहुत परेशानी हुई। बहुत से पाठकों ने अपनी कानूनी समस्याएँ हमें भेजीं लेकिन हम उन का समाधान प्रस्तुत नहीं कर सके। तीसरा खंबा के उपयोगकर्ताओं और पाठकों को जो परेशानी हुई उस के लिए हमें खेद है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम पाठकों से हमें मिली समस्याओं में से उन की गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता से समाधान प्रस्तुत करें। हमें आशा है कि तीसरा खंबा को आप का सहयोग मिलता रहेगा।

-दिनेशराय द्विवेदी

Print Friendly, PDF & Email
2 Comments