तलाक का मुकदमा करें, लेकिन पत्नी से सुलह की नीयत से
मेरी उम्र २५ साल है, मैं उ. प्र. का हूँ। मेरी शादी के ६ साल हो गए हैं। मेरी एक ३ साल की बच्ची है। ४ साल से पत्नी मेरे साथ में नहीं रहती, और बुलाने जाता हूँ तो नहीं आती। फिर उसने उल्टा रपट लिखाया कि मुझे लेने कोई नहीं आता। फिर उस से सुलहनामा हो गया। मैं ने उसकी बात मान ली कि जैसा वह बोलेगी मैं वैसा ही करूंगा। वह फिर भी नहीं आई। मैं परेशान हो कर मुंबई आ गया। अपना काम करने लगा। यहाँ एक लड़की से मुझे प्यार हो गया और हम दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन लड़की के घर वालों को पता नहीं। अब पत्नी ने ४९८ए और ३/४ का मुकदमा कर दिया। जमानत करा ली है। कोर्ट में सुलहनामा के लिए तारीख लगी थी। लेकिन वह नहीं आती है। हम लोग इस मुक़दमे से कैसे छुटकारा पाएँ? हमारी मदद करो। हमें कुछ राय बताएँ। हिंदी में मेल करें, जल्द से जल्द।
विनीत भाई,
आप की पत्नी नहीं आई तब आप को उसे लाने के लिए हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा-9 में उसे लाने के लिए मुकदमा करना चाहिए था। आप ने वह नहीं किया। फिर उस ने रपट कराई कि उसे कोई लेने नहीं आता। आप ने उस से सुलह कर ली, उस की सारी बातें मान लीं, वह फिर भी नहीं आई। तब आप को धारा-9 का मुकदमा करना चाहिए था। आप के पास सुलहनामा था। उस का सहारा ले कर आप धारा-13 में उस के न आने के कारण तलाक का मुकदमा कर सकते थे लेकिन आप ने वह भी नहीं किया। आप को लगता था कि अदालत में जाने से आप का मान कुछ कम हो जाएगा। लेकिन अब उस ने आप के विरुद्ध धारा 498-ए का मुकदमा कर दिया। (यह धारा 3/4 तो अपने भी समझ नहीं आई कि क्या है?) आप को जमानत करानी पड़ी। अब अदालत तो आप पहुँच ही गए हैं। हिन्दू परिवार में किसी भी वैवाहिक विवाद का हल केवल अदालत में ही निकल सकता है। आप अदालत के बाहर उसे हल भी कर लेंगे तो भी उस पर मोहर अदालत ही लगाएगी। आप ने ऐसा कोई काम तो किया नहीं है जिस से आप के विरुद्ध धारा 498-ए प्रमाणित हो। अब इस मुकदमे का हल तो अदालत में गवाह-सबूत हो कर अदालत के फैसले से ही निकलेगा। इस लिए आप को अच्छा वकील कर के इस मुकदमे को लड़ना चाहिए। आप ने अन्य लड़की के साथ प्रेम और मंदिर में विवाह की बात कही है। मुझे यह लगता है कि यह आप का बचपना है। आप अपनी पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरा विवाह नहीं कर सकते हैं। इस तरह मंदिर में किया गया यह विवाह न केवल अवैध और शून्य है। अपितु यह आप की पत्नी उस लड़की दोनों के साथ धोखाधड़ी का अपराध भी है। दोनों ही आप के विरुद्ध इस के लिए फौजदारी मुकदमा कर सकती हैं। आप के विरुद्ध अपराध साबित होने पर आप को जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।



काम आने वाली जानकारी, बेहतर सलाह
बहुत अच्छी सलाह दी आप ने, पता नही जमाने को क्या होता जा रहा हे….
काम की जानकारी। आभार।
———
मौलवी और पंडित घुमाते रहे…
सीधे सच्चे लोग सदा दिल में उतर जाते हैं।
काम की जानकारी। आभार।
———
मौलवी और पंडित घुमाते रहे…
सीधे सच्चे लोग सदा दिल में उतर जाते हैं।
काम की जानकारी। आभार।
———
मौलवी और पंडित घुमाते रहे…
सीधे सच्चे लोग सदा दिल में उतर जाते हैं।
निसंदेह अति उपयोगी जानकारी.
द्विवेदी जी आपसे शिकायत है कि आपने मेरे सवालों का कभी जवाब नहीं दिया जबकि मैं उस वक़्त ही सवाल करता हूँ जब कोई वास्तविक समस्या होती है बल्कि नेट से भी मैं वास्तविक रूप से ही जुड़ता हूँ…. ख़ैर !
मेरा एक दोस्त है इमरान, जो कि मुंबई में अपना गैराज करके अपना पेट पालता है. उसकी पत्नी यहाँ यूपी में कभी ससुराल तो कभी मायके रहती है. पिछले हफ्ते उसने मुझे फ़ोन करके बताया कि उसकी पत्नी का कई लोगों से अवैध सम्बन्ध है लेकिन कोई सबूत न होने के कारण वह कुछ कर नहीं पाता था परन्तु इस मर्तबा उसके पास उसकी पत्नी के एक आशिक़ का वॉयस रिकार्डिंग किसी तरह हासिल हो गयी है जिसमें उन लोगों ने पिछले एक साल में एक हज़ार से ज्यादा बार बात की है. कुछ में तो उनके शारीरिक सम्बन्ध की भी पुष्टि होती है. इसी के साथ उसकी पत्नी के एक और आशिक के साथ कुछ खास लोगों ने देखा है जो वक़्त आने पर गवाह दे सकते हैं मगर डरते हैं अभी क्यूंकि मेरा दोस्त इमरान ने अभी कोई पहल नहीं की है. मैंने उसे यूपी में बुलाया है ताकि वह उचित क़दम उठा सके. सामाजिक अथवा पारिवारिक स्तर पर तो वह निबट सकता है लेकिन कानूनी मामले में वह डर रहा है.
आखिर उसे कैसे अपनी पत्नी से निजात मिल सकती है???
विनीत तो बेचारे गये।
दो नावों पर खुद सवार हो रहे हैं और चिल्ला रहे हैं कि बचाओ।
पुलिस की एक ब्रांच होती है ‘महिला सेल‘ और अब उसका नाम बदलकर परिवार कल्याण पर रख दिया है। वहां ऐसे बहुत से केस आते हैं और जिन्हें दोनों पक्ष सुलझाना चाहें तो वहां सुलझ भी जाते हैं। प्रथम दृष्टया 25 वर्षीय यह नौजवान झूठ बोलता प्रतीत हो रहा है।
अंदाज़े के मुताबिक़ कहानी यह है कि
यह नौजवान अपनी पत्नी के विश्वास को जीत नहीं पाए और न ही गंभीरतापूर्वक अपनी पत्नी को वापस लाने की कोई कोशिश की। जब इसकी पत्नी ने दूसरी शादी नहीं की तो इसने कैसे कर ली ?
दरअस्ल यह यही चाहता था कि पत्नी से मेरा पिंड छूट जाए, दुख होता है ऐसा देखकर और ऊपर से अपने वकील को गुमराह भी कर रहे हैं जनाब।
हरेक इंसान को याद रखना चाहिए कि वह अपने जुर्म की सज़ा से बच नहीं पाएगा।
ऐसे समय आएँगे जब इनकार करनेवाले कामना करेंगे कि क्या ही अच्छा होता कि हम आज्ञाकारी होते