गिरफ्तारी पूर्व (अग्रिम) जमानत की सुविधा
यदि किसी व्यक्ति को यह आशंका हो कि किसी शत्रुता, प्रतिद्वंदिता और किसी अन्य कारण से कोई मिथ्या या बनावटी मामला बनाया जा कर पुलिस द्वारा उसे किसी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है, इस तरह उसे परेशान किया जा सकता है, उसे आर्थिक और मानसिक क्षति पहुँचाई जा सकती है, उस को अपमानित किया जा सकता है या उस की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाई जा सकती है तो दं.प्र.संहिता की धारा 438 में यह प्रावधान है कि ऐसा व्यक्ति सेशन न्यायाधीश अथवा उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए निवेदन कर सकता है। गिरफ्तारी पूर्व जमानत के किसी आवेदन पर विचार करते समय न्यायालय को अभियोग की प्रकृति और गंभीरता, आवेदक का इतिहास कि उस का पूर्व रिकॉर्ड कैसा रहा है, कहीं वह किसी संज्ञेय अपराध में पहले कभी दोषी तो सिद्ध नहीं हुआ है, उस की न्याय से भागने की संभावना तो नहीं है आदि तथ्यों पर विचार करने के उपरांत यह आदेश दे सकता है कि यदि पुलिस को आवेदक को गिरफ्तार करने की आवश्यकता हो तो वह आदेश में वर्णित राशि के जमानत मुचलकों व शर्तों पर आवेदक को रिहा कर दे। जब भी कोई आवेदन गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए सेशन न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय के समक्ष आता है और उस में यह कथन होता है कि उसे अनावश्यक गिरफ्तार कराकर क्षति पहुँचाई जा सकती है और उसे अपमानित व बदनाम किया जा सकता है तो न्यायालय वैसी परिस्थिति में या तो आवेदन को तत्काल अस्वीकार कर देता है अथवा अंतरिम रूप से गिरफ्तारी पूर्व जमानत का आदेश पारित करता है।
गिरफ्तारी पूर्व जमानत लिए जाने का आदेश पारित करने वाला न्यायालय इस आदेश में कुछ शर्तें आवेदक पर लगा सकता है। जैसे वह अनुसंधान
More from my site
3 Comments






सहमत श्री राज भाटियाजी से.
एक बहुत अच्छी जानकारी जी, लेकिन भगवान करे किसी को इस की जरुरत ही ना पडे. धन्यवाद
ज्ञान वर्धक पोस्ट,आभार.