DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

मृत्यु प्रमाण पत्र कहाँ बनेगा?

lawसमस्या-
गर्वेश पटेल ने सागर मध्यप्रदेश से पूछा है-

मेरे मित्र के पिताजी की म्रत्यु नागपुर के एक हॉस्पिटल में हुई। हॉस्पिटल वालों ने डेथ सर्टिफिकेट बना के दिया उसके बाद उसके पिताजी का अन्तिम संस्कार तहसील बान्दा, जिला सागर, मध्यप्रदेश में हुआ। लेकिन जब पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के के लिए गये तो वहाँ के अधिकारी बोले की ये तो नागपुर से बनेगा ऐसा नियम है तो क्या ये नियम सही है कृपया करके जानकारी देने का कृपा करें।

समाधान-

प के पंचायत वाले सही कहते हैं कि मृत्यु प्रमाण पत्र नागपुर से बनेगा।

मृत्यु प्रमाण पत्र उसी क्षेत्र का जन्म-मृत्यु पंजीयक जारी करता है जिस क्षेत्र में व्यक्ति की मृत्यु होती है। लेकिन नागपुर नगर निगम भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा। क्यों कि मृतक का अन्तिम संस्कार बांदा में हुआ है।

मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में यह आवश्यक है कि जन्म-मृत्यु पंजीयक के पास व्यक्ति की मृत्यु तथा उस के अंतिम संस्कार के सबूत हों। नागपुर में व्यक्ति की मृत्यु का प्रमाण पत्र अस्पताल ने जारी कर दिया है। लेकिन उस का अन्तिम संस्कार का प्रमाण पत्र उस गाँव की पंचायत जारी करेगी जिस गाँव में उस का अन्तिम संस्कार किया गया है। अस्पताल का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा गाँव की पंचायत का अन्तिम संस्कार का प्रमाण पत्र नागपुर निगम में प्रस्तुत करने पर वहाँ उस व्यक्ति की मृत्यु का पंजीयन होगा। उस के बादी ही नागपुर नगर निगम उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा।

Print Friendly, PDF & Email
One Comment