DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

लीज अवधि समाप्त होने के पहले नई संविदा कर लीज की अवधि बढ़वाएँ।

housing colonyसमस्या-

श्रीकान्त वाजे ने इन्दौर मध्य प्रदेश से पूछा है-

हमारे मकान के भूखंड की लीज 99 वर्ष की है जो 8 वर्ष बाद समाप्त हो जाएगी।  उस के बाद क्या होगा?  बाद में भी यह हमारा बना रहे इस के लिए क्या करना चाहिए?

समाधान-

लीज का अर्थ है, किराएदारी। आप जब किसी भी अवधि के लिए किसी संपत्ति को चाहे वह भूखंड हो, फ्लेट हो या फिर कोई अन्य चल अचल संपत्ति, लीज पर दिया और लिया जाता है तो लीज की अवधि तक यह संपत्ति किराए पर दी और ली गई होती है। लीज पर किसी संपत्ति के प्राप्त हो जाने पर लीज पर लेने वाले का अधिकार केवल लीज की अवधि तक ही सीमित रहता है।

लेकिन अचल संपत्तियों के लिए लीज के सम्बन्ध में संपत्ति हस्तान्तरण अधिनियम स्पष्ट उपबंध करता है अचल संपत्ति के लिए लीज किसी एक अवधि के लिए साम्पत्तिक अधिकारों का हस्तान्तरण है। लीज मासिक और वार्षिक हो सकती है। वार्षिक लीज का आरंभ केवल एक पंजीकृत दस्तावेज के माध्यम से ही हो सकता है। जब लीज की अवधि समाप्त हो जाती है तो संपत्ति को लीज पर लेने वाले व्यक्ति का उस संपत्ति पर अधिकार समाप्त हो जाता है। लीज अवधि की समाप्ति के उपरान्त संपत्ति का स्वामी कभी भी लीज पर लेने वाले व्यक्ति को लीज की संपत्ति से बेदखल कर सकता है।

वार्षिक लीज के मामले में संपत्ति को लीज पर लेने वाले व्यक्ति को छह माह पूर्व नोटिस दे कर संपत्ति पर से आधिपत्य त्यागने को कहा जा सकता है। इस नोटिस की अवधि समाप्त होने तक लीज पर लेने वाला व्यक्ति यदि संपत्ति पर अपना आधिपत्य नहीं छोड़ता और संपत्ति के स्वामी को नहीं लौटाता है तो संपत्ति का स्वामी उसे उस अचल संपत्ति से बेदखल करने के लिए न्यायालय में बेदखली और संपत्ति का कब्जा प्राप्त करने का दीवानी वाद प्रस्तुत कर सकता है।

देश में अधिकांश संपत्ति राज्य सरकारों द्वारा 99 वर्ष की लीज पर दी गई। है इस अवधि के समाप्त हो जाने के उपरान्त राज्य सरकार या उस की उपयुक्त एजेंसी लीज पर दिए गए व्यक्ति से संपत्ति से बेदखल करने की कार्यवाही कर के बेदखल कर सकती है।

लीज पर ली गई संपत्ति को पर अपना अधिकार बनाए रखने के लिए सब से उत्तम उपाय यह है कि आप राज्य सरकार की संबंधित एजेंसी को संपत्ति की लीज समाप्त होने के चार-पाँच वर्ष पहले ही आवेदन कर दें कि आप की लीज की अवधि समाप्त होने जा रही है उसे पुनः लीज पर दिया जाए। इस तरह कोई भी व्यक्ति लीज पर ली गई संपत्ति की अवधि नई लीज संविदा के माध्यम से अपनी लीज की अवधि को बढ़ा सकता है।

प को भी एक दो वर्ष के बाद ही या अभी से ही संपत्ति के स्वामी को आवेदन कर देना चाहिए कि आप की लीज की अवधि समाप्त होने की तिथि से अगले दिन से लीज की अवधि बढ़ाई जाए। यदि आप लीज ली हुई संपत्ति पर अपना आधिपत्य बनाए रखना चाहते हैं तो लीज की अवधि समाप्त होने के पहले आप को नई लीज संविदा करवा कर अपनी लीज अवधि बढ़वा लें।

Print Friendly, PDF & Email
One Comment