DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

सत्रह वर्ष की लड़की लड़के के साथ शादी करने के लिए भाग गई तो क्या करना चाहिए?

  एस. के. पाण्डे पूछते हैं – – – 
त्रह वर्ष की लड़की एक लड़के के साथ भाग गई है। दोनों शादी की नियत से भागे हैं। ऐसे मौके पर क्या करना चाहिए?
 उत्तर – – – 
 पाण्डे जी,
मैं नहीं जानता कि आप का इस भागी हुई लड़की से रिश्ता क्या है? लेकिन इतना जरूर विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस लड़की के माता-पिता ने अपनी पुत्री की परवरिश में बहुत कोताही की है। वरना किसी भी लड़की को 11-12 वर्ष की होने पर जब वह पहली बार रजस्वला होती है। उस की माता द्वारा यौन शिक्षा की आरंभ कर दिया जाना चाहिए। जिस से वह अपने भले-बुरे के बारे में सोच सके। निश्चित ही एक 17 वर्षीय लड़की का इस तरह किसी लड़के के साथ भाग जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। यदि लड़की 17 वर्ष की ही है और उसे अपने माता-पिता के विचारों के विपरीत किसी युवक से विवाह ही करना था तब भी उसे कम से कम एक वर्ष और रुकना चाहिए था। क्यों कि जब तक वह 18 वर्ष की नहीं हो जाती है वह एक वैध विवाह नहीं कर सकती है।
सी परिस्थिति में निश्चित रूप से उस लड़के ने जिस के साथ वह भागी है उस ने उस लड़की को बहलाने-फुसला कर उस के माता-पिता के विधिपूर्वक संरक्षण से ले जाने का व्यपहरण का कृत्य तो किया ही है, जो कि भा.दं.सं. की धारा 363 के अंतर्गत सात वर्ष तक के कारावास से तथा जुर्माने से दंडनीय अपराध है। चूंकि इस मामले में उस लड़की के साथ विवाह करने का उद्देश्य भी उपस्थित है जो यदि लड़की के 18 वर्ष की होने के पूर्व किया जाता है तो अवैध होगा और उस लड़की के साथ संभोग करना अनुचित होगा। ऐसी अवस्था में उस लड़के ने भा.दं.सं. की धारा 366 व 366-ए के अंतर्गत दस वर्ष तक के कारावास और जुर्माने से दंडनीय अपराध हैं। 
ब चूंकि इस मामले में अपराध घटित हुआ है इस कारण से अविलम्ब उस लड़की के माता-पिता को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहिए जिस के साथ इस बात की साक्ष्य भी प्रस्तुत की जानी चाहिए कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम की है। रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत लड़की और भागे हुए ल़ड़के की तलाश मे पुलिस की मदद करनी चाहिए।
स मामले में यह बात पहले  से ही जान लेनी चाहिए कि यदि लड़की की आयु वास्तव में 18 वर्ष की हो चुकी है तो फिर उक्त में से कोई भी अपराध घटित नहीं हुआ है। यदि लड़की स्वयं स्वेच्छा से लड़के के साथ विवाह के उद्देश्य से गई है तो पुलिस और कानून उस लड़की के माता-पिता की कोई मदद नहीं कर सकेगा।
Print Friendly, PDF & Email
4 Comments