DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध विवाह करने के पहले बहुत सी बातों पर विचार करना जरूरी है।

arrangedorloveसमस्या-

इन्दौर, मध्य प्रदेश से साधना गिरी ने पूछा है-

मेरे मम्मी पापा विवाह के लिए राजी नहीं हो रहे हैं, मैं क्या करूँ?

समाधान-

स उम्र में यौन आकर्षण के कारण इस तरह के संबंध बन जाते हैं कि लड़का लड़की विवाह को तत्पर रहते हैं। उस में वे अपने माता पिता को शामिल करना चाहते हैं तो उस में माता पिता मना कर देते हैं और अक्सर बाधा भी डालते हैं। किसी विवाह योग्य उम्र प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए स्वेच्छा से विवाह करना अच्छा है लेकिन इस उम्र में वे यह विस्मृत कर जाते हैं कि बाद में क्या परेशानियाँ उठानी पड़ सकती हैं। इन परेशानियों में अक्सर विवाह के बाद पति व पत्नी के बीच व्यवहार में परिवर्तन प्रमुख है। जब एक लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ इस तरह के संबंध में आते हैं तो वे स्वयं को एक दूसरे के सामने अच्छे से अच्छा प्रदर्शित करने का प्रयत्न करते हैं और अपनी कमियों को छुपाते हैं। विवाह के बाद ये कमियाँ सामने आती हैं और दाम्पत्य जीवन को दूभर कर देती हैं।

दूसरी सब से बड़ी परेशानी यह होती है कि एक लड़की अपने माता पिता का घर छोड़ देती है और उन से उसे प्राप्त होने वाली सहायता भी बंद हो जाती है। वहीं यह भी हो सकता है कि ऐसी लड़की को विवाह के बाद लड़के के परिजन भी स्वीकार करने को तैयार न हों या बेटे के दबाव में विवाह तो स्वीकार कर लें लेकिन मन से लड़की को अपने परिवार का अवांछित सदस्य मानें। तब भी परेशानियाँ बहुत अधिक होती हैं। ऐसी परिस्थिति में कई बार लड़के यह समझ बैठते हैं कि मेरे माता-पिता ने तो पत्नी को अपना लिया है लेकिन पत्नी ही परिवार में रहने को तैयार नहीं है। वैसी स्थिति में भी बहुत परेशानियाँ उठानी पड़ती हैं। और भी अनेक चीजें हैं जिन के कारण एक लड़की को माता-पिता की इच्छा के बिना विवाह करने पर परेशानियाँ उठानी पड़ सकती हैं। इन सब पर विवाह के पहले विचार करना आवश्यक है।

क बात और कि यदि माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध कोई लड़की विवाह कर रही हो तो उस के मित्रों का अच्छा सपोर्ट भी उस के पास होना चाहिए जिस से किसी तरह की परेशानी सामने आने पर कम से कम मित्र तो उस का साथ दे सकें। यदि इन सब बिन्दुओं पर विचार करने के उपरान्त भी आप समझती हैं कि माता पिता की इच्छा के विरुद्ध विवाह किया जा सकता है तो आप ऐसा विवाह कर सकती हैं।

दि आप स्वावलम्बी हैं। आप के पास कमाई का, अपना जीवन स्वयं चलाने का स्वतंत्र साधन है, विवाह के बाद पति से विवाद होने पर उस से निपटने की क्षमता है और आप ने विवाह योग्य उम्र प्राप्त कर ली है तो आप जिस व्यक्ति से विवाह करना चाहती हैं उस से कहें कि आप उस के साथ विशेष विवाह अधिनियम के अन्तर्गत जिला विवाह पंजीयक के यहाँ नोटिस दे कर विवाह करने को तैयार हैं।

ह नोटिस देने के उपरान्त विवाह पंजीयक इस नोटिस को आप के व जिस से आप विवाह करना चाहती हैं उस के निवास पर तथा अपने कार्यालय में चस्पा करेगा। कोई भी व्यक्ति 30 दिनों के भीतर उस  नोटिस पर आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। लेकिन यह आपत्ति केवल इस बात पर हो सकती है कि आप दोनों कानून के अनुसार विवाह करने के योग्य हैं या नहीं। यदि आप दोनों विवाह के योग्य पाए जाते हैं तो जिला विवाह पंजीयक विवाह संपन्न करवा कर उसे पंजीकृत कर देगा और आप दोनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर देगा।

Print Friendly, PDF & Email
4 Comments